याद है कैसे राहुल ने ब्राज़ीलियाई मॉडल का ज़िक्र कर उन्हें फर्ज़ी वोटर के तौर पर पेश किया था: BJP
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा परिसीमन विधेयकों की आलोचना किए जाने के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों को साबित करने के लिए कभी कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा, "याद है कैसे उन्होंने एक ब्राज़ीलियाई मॉडल का ज़िक्र किया था? उसे फर्ज़ी वोटर के तौर पर पेश किया था।"