inshorts

यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे अकोइजम लड़ेंगे मणिपुर विधानसभा चुनाव, कांग्रेस सांसद का एलान

कांग्रेस सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने 2027 में मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। 15 नवंबर को उन्होंने बताया कि वह केइसामथोंग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। उन्होंने समर्थकों से सभी सीटों पर पार्टी को जिताने की अपील की। गौरतलब है कि अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिनसे उन्होंने इनकार किया है।