यौन उत्पीड़न मामले में नाना पाटेकर को राहत, कोर्ट ने खारिज की तनुश्री दत्ता की याचिका

मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की मीटू अभियान के दौरान ऐक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि तनुश्री ने 2018 में जो एफआईआर दर्ज कराई थी वह घटना 2008 में हुई थी। बकौल कोर्ट, ऐसे अपराधों की शिकायत की सीमा 3 साल है।