अभद्र टिप्पणी करना मनचलों को पड़ा भारी, UP पुलिस ने कान पकड़कर कराई उठक-बैठक
लखीमपुर खीरी (यूपी) में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनचलों का मोहल्ले में जुलूस निकाला गया और पुलिस ने उनसे कान पकड़कर माफी मंगवाई और उठक-बैठक करवाई। आरोपियों ने कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है।