यूपी के 13 जिलों में मिले संदिग्ध हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स
यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने 13-जिलों में छापेमारी कर करीब ₹1-करोड़ के संदिग्ध हेल्थ सप्लीमेंट/न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए है। इस दौरान करीब 63-इकाइयों का निरीक्षण किया गया और 43-नमूने संग्रहित किए गए। एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब ने स्पष्ट किया कि हेल्थ सप्लीमेंट/न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर नियमों का उल्लंघन, गलत/भ्रामक स्वास्थ्य दावे करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।