यूपी के BJP विधायक हरीश शाक्य समेत 15 पर गैंगरेप व धोखाधड़ी मामले में दर्ज होगा केस
बदायूं (यूपी) की एमपी-एमएलए अदालत ने बीजेपी विधायक हरीश शाक्य और उनके भाई-भतीजे समेत 15 लोगों के खिलाफ गैंगरेप व धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले शख्स ने विधायक पर उनकी संपत्ति खरीदने के लिए समझौते का दबाव बनाने और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।