यूपी के आगरा में दलित समाज की बारात पर हमला 'अति चिंतनीय' है: मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दलित समाज की बारात के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने और दूल्हे को घोड़ी से उतारकर उसे पीटने के मामले में प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा, "जातिवादी व सामंती तत्वों द्वारा हिंसा की ताज़ा घटना...अति-चिंतनीय है। बीएसपी के शासनकाल में सरकार हमेशा इस अन्याय के विरुद्ध खड़ी हुई दिखती थी।"