यूपी के इस गांव में दशहरे पर नहीं होता रावण का दहन, होती है पूजा
ग्रेटर नोएडा (यूपी) के बिसरख गांव में दशहरा के मौके पर रावण का दहन नहीं किया जाता है और न ही रामलीला का मंचन होता है। यहां रावण का एक मंदिर है और उसकी पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार, बिसरख में रावण के पिता ऋषि विश्रवा रहते थे। माना जाता है कि रावण का यहां जन्म हुआ था।