यूपी के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को कोर्ट से लगा झटका, रेप मामले में ज़मानत याचिका खारिज

रेप मामले में गिरफ्तार किए गए सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की नियमित ज़मानत याचिका को एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, राकेश राठौर ज़मानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। सांसद के खिलाफ एक महिला ने शादी करने और राजनीतिक करियर बनाने का वादा कर 4 वर्षों तक रेप करने का आरोप लगाया है।