inshorts

यूपी के स्कूलों में नया नियम लागू, अब प्रार्थना सभा के बाद अखबार पढ़ेंगे सभी बच्चे

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों के लिए 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य किया है। यूपी माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्कूलों में हिंदी-अंग्रेज़ी अखबार उपलब्ध कराने को कहा है। बकौल अधिकारी, इससे बच्चों की शब्दावली बेहतर होगी।