संभल (उत्तर प्रदेश) में होली के मौके पर 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा और इन मस्जिदों में शाही जामा मस्जिद भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली के जुलूस मार्ग पर ये मस्जिदें पड़ेंगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को एएसआई को संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई का काम एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है।