उत्तर प्रदेश के सपा के बागी विधायकों अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इन्होंने यूपी में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट किया था। 'दैनिक भास्कर' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तीनों विधायक आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट चाहते हैं।