यूपी के हर स्कूल-कॉलेज में 'वंदे मातरम' अनिवार्य किया जाएगा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा है कि राज्य के हर स्कूल-कॉलेज में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को अनिवार्य करेंगे। उन्होंने कहा, "हमें उन लोगों की पहचान करनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो हमारी एकता को कमज़ोर करते हैं ताकि कोई और 'जिन्ना' भारत की अखंडता को चुनौती देने के लिए कभी न उठे।"