UP चुनाव से पहले CM योगी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे बातचीत हुई। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी की योजना के मुताबिक, किसी बूथ पर जितनी जातियों की मौजूदगी होगी, बूथ कमिटी में उन्हें प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जाएगी।