उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने और लिस्ट दिल्ली भेजे जाने की खबरों को प्रदेश बीजेपी ने पूरी तरह फर्ज़ी और झूठा बताया है। यूपी बीजेपी ने कहा कि इस तरह की कोई सूची न तो प्रदेश नेतृत्व ने तैयार की है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है।