यूपी में 'PDA पाठशाला' को लेकर सपा विधायक पर केस दर्ज, अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

प्रतापगढ़ (यूपी) के एक सरकारी स्कूल का कथित तौर पर ताला तोड़कर वहां 'पीडीए पाठशाला' चलाने को लेकर सपा विधायक आरके वर्मा समेत 3 तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "पढ़ाई के लिए तो एफआईआर अंग्रेज़ों तक ने नहीं की थी। बीजेपी का शिक्षा विरोधी...चेहरा उजागर हो गया है।"