यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे विशेष कैंप
यूपी में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से छूटे नागरिकों के लिए चुनाव आयोग 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाएगा। सुबह 10 से 4 बजे तक चलने वाले इन कैंपों में फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाया जा सकता है। डीएम समेत अन्य अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। नागरिकों को नवीनतम फोटो, जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज देना होगा।