यूपी में 28 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी पुलिसकर्मियों की छुट्टी, DGP ने जारी किया आदेश

आगामी त्योहारों को देखते हुए यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को 16 से 28 अक्टूबर तक रद्द कर दिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है...अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी।"