यूपी में 45,000 होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी का एलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि आपदा मित्रों के रूप में काम कर रहे स्वयंसेवकों को 45000 पदों पर जारी होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ब्लैक-आउट के बाद 75 ज़िलों में की गई मॉकड्रिल पर संबोधन के दौरान इसकी जानकारी दी। बकौल मुख्यमंत्री, आपदा के समय होमगार्ड ही फर्स्ट रिस्पॉन्डर होते हैं।