यूपी में BJP नेता ने बांटीं बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा
मुरादाबाद (यूपी) में दिवाली पर बीजेपी नेता राजपाल सिंह चौहान और उनके बेटे अमित सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्षों को बाइक देने की घोषणा की गई। अमित ने एलान किया कि अगर उनके पिता 2027 में विधायक बनते हैं तो वह चारों मंडल अध्यक्षों को एक-एक स्कॉर्पियो देंगे।