यूपी में CHC की महिला डॉक्टर ने नवजात को सीपीआर देकर बचाई उसकी जान
सहारनपुर (यूपी) के सीएचसी (नानौता) में महिला डॉक्टर रूमा ने नवजात को मुंह से सांस (सीपीआर) देकर उसकी जान बचाई है। जन्म के बाद नवजात सांस नहीं ले पा रहा था। मशीन से ऑक्सीजन देने में सफलता न मिलने पर डॉक्टर ने लगातार सीपीआर देने का प्रयास किया, जिसके बाद नवजात ने रोना शुरू किया और उसकी सांस लौट आई।