UP के 14 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट; महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर हुआ 63%
यूपी सरकार ने दिवाली से पहले शनिवार को शासनादेश जारी कर राज्य के 14 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाकर 58% से 63% कर दिया है। बढ़ी दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी। जुलाई-अक्टूबर का एरियर PF खाते में जमा होगा जबकि नवंबर के वेतन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा।