प्रयागराज (यूपी) स्थित ट्रिपलआईटी के ईआरपी पोर्टल से छेड़छाड़ करके बीटेक द्वितीय वर्ष के आठ छात्रों ने अपने अंक बढ़ा लिए थे। इन छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर उन पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इन छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है और वे प्लेसमेंट में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।