अमेठी में बीजेपी विधायक सुरेश पासी के होली मिलन कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील डांस किया और इस दौरान मंच पर यूपी के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व कई बीजेपी नेता बैठे थे। यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा है, "बीजेपी कैसा समाज बनाना चाहती है?" वहीं, सुरेश ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम उनका नहीं था।