यूपी में राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसायटी (एनआरआरएमएस) ने 11,335 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन 20 फरवरी तक लिए जाएंगे। इन पदों में कंप्यूटर असिस्टेंट, को-ऑर्डिनेटर, फैसिलिटेटर आदि शामिल हैं। फॉर्म के मुताबिक, अलग-अलग पदों पर ग्रॉस मासिक सैलरी ₹20,660 से ₹33,560 तक होगी। भर्ती 3 साल के लिए होगी जो प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जाएगी।