यूपी में अखिलेश ने किया SIR में अनियमितताएं बरते जाने का दावा, EC पर लगाए आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) अपने वादों पर खरा नहीं उतर रहा है। उन्होंने कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए दावा किया कि यदि एक क्षेत्र में विसंगतियां हैं तो पूरे राज्य की स्थिति चिंताजनक हो सकती है।