यूपी में आंधी-तूफान व बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 111, कहां हुई सर्वाधिक मौतें?
यूपी सरकार के अनुसार, प्रदेश में 13 मई को खराब मौसम/आंधी/तूफान/बारिश/ओलावृष्टि/आकाशीय बिजली गिरने के कारण 26 ज़िलों में कम-से-कम 111 लोगों की मौत हुई। सबसे ज़्यादा 21 मौतें प्रयागराज, मिर्ज़ापुर में 19 व संत रविदास नगर में 16 मौतें हुईं। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूपी में आंधी-तूफान से हुई मौतों व तबाही पर शोक जताया है।