यूपी में कार की तलाशी के दौरान भड़कीं सपा सांसद की बेटी, कहा- ऐसे तो हम चुनाव लड़ना छोड़ दें

अंबेडकरनगर (यूपी) में सपा सांसद लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा उनकी कार की तलाशी लिए जाने के दौरान भड़क गईं और सीओ से बहस करते उनका वीडियो सामने आया है। वीडियो में छाया 'ऐसे तो हम चुनाव लड़ना छोड़ दें, बसपा की गाड़ी नहीं रोकी' कह रही हैं। कटेहरी से सांसद की पत्नी शोभावती वर्मा उप-चुनाव लड़ रही हैं।