यूपी में जीजा-साली के प्यार का दर्दनाक अंत, दुकान पर रुककर खाया ज़हर
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में जीजा-साली ने एकसाथ ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। गाज़ियाबाद का व्यक्ति और उसकी मेरठ निवासी साली दोनों दो दिनों से लापता थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि पारिवारिक या सामाजिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।