यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस जांच शुरू हुई है। विजिलेंस विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज) को पत्र लिखकर विधायक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी के नाम पर खरीदी गईं व्यवसायिक व कृषि ज़मीन, मकान और फ्लैट की जानकारी मांगी है। उमाशंकर रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं।