यूपी में भारी बारिश से 6 की मौत, फसलें बर्बाद; सीएम ने किसानों को मुआवज़ा देने का दिया निर्देश
यूपी में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश-आंधी से 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 100 से ज़्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए और कई इलाकों में फसलें बर्बाद हुई हैं। लखीमपुर खीरी, अमेठी और बाराबंकी में दीवार-पेड़ गिरने से मौतें हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फसलों का सर्वे कर किसानों को जल्द मुआवज़ा देने के निर्देश दिए।