नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ज़मीन पर मिट्टी के अवैध खनन को रोकने पहुंची निगरानी टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, माफियाओं ने टीम के सुरक्षाकर्मी के वाहन को जेसीबी मशीन के ज़रिए पलट दिया। वहीं, माफिया जेसीबी मशीन और डंपरों को मौके से लेकर भागने में कामयाब रहे।