यूपी में माथे के बीचोंबीच गोली मारकर की गई BJP नेता की हत्या

सहारनपुर (यूपी) के अंबेहटा में बीजेपी के 65-वर्षीय मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह की अज्ञात बदमाशों ने माथे के बीचोंबीच गोली मारकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म सिंह शुक्रवार रात घर के पीछे बने घेर में सोए थे व शनिवार सुबह चाय देने पहुंची उनकी बहू को लाश दिखी। बकौल परिवार, उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।