ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी दल मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। उन्होंने कहा कि 65-80 साल से वोट देते आ रहे मुसलमानों को इस बार उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मुख्यमंत्री मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कभी बाबरी मस्जिद का मुद्दा नहीं उठाया।