यूपी में सपा सरकार आई तो मुफ्त मिलेगा सरसों का तेल, अखिलेश यादव ने किया एलान
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले एलान किया कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद लोगों को राशन में सरसों का तेल भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "सरसों का तेल मिलने से किसी शोषित, वंचित व गरीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती नहीं सहनी पड़ेगी।"