यूपी विधानसभा में जीजा आशीष पटेल के विरोध में बोलने से रोके जाने पर धरने पर बैठीं विधायक पल्लवी

यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालीं सपा विधायक पल्लवी पटेल ने सोमवार को लखनऊ स्थित विधानसभा परिसर में धरना दिया। दरअसल, उन्होंने सदन में जब अपने जीजा आशीष से जुड़ा मुद्दा उठाया तो स्पीकर ने उन्हें बोलने से रोक दिया जिसके बाद वह सदन से बाहर जाकर धरने पर बैठ गईं।