उत्तर प्रदेश विधानसभा में पान-मसाला खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, गुटखा खाते हुए पकड़े जाने पर ₹1,000 का जुर्माना लगाए जाने का भी स्पीकर सतीश महाना ने एलान किया है। दरअसल, हाल ही में विधानसभा के हॉल में एक विधायक ने पान-मसाला खाकर थूक दिया था जिससे स्पीकर सतीश महाना नाराज़ हो गए थे।