ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म 'हक' को लेकर ऐक्ट्रेस यामी गौतम और पूरी टीम की जमकर तारीफ करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "फिल्म देखते वक्त मैंने एक साथ प्यार, गुस्सा, ताकत, कमज़ोरी और उम्मीद जैसे कई एहसास महसूस किए।" सामंथा ने लिखा, "ऐसी कहानियां बहुत कम होती हैं...जो इतनी लेयर्ड हों और बिना पूर्वाग्रह के हों।"