यूरोप के सुपरमार्केट पर हुआ साइबर अटैक, हैकर्स ने फ्रिज-फ्रीजर हैक कर खराब किया खाना
यूरोप के कई देशों के सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर पर सोमवार को साइबर हमला हुआ। हैकर्स ने रेफ्रिजरेटर यूनिट्स को डीफ्रॉस्ट मोड पर डाल दिया, जिससे लाखों यूरो का खाना खराब हो गया। इस अटैक से बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, स्वीडन समेत 6 देश प्रभावित हुए हैं। हमले के बाद यूके का मीट उद्योग और नैशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर भी अलर्ट पर है।