दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की क्रिकेट मैदान पर वापसी होने वाली है। वह 22 फरवरी से शुरू होने वाली इंटरनैशनल मास्टर्स लीग में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे। उन्होंने कहा, "सचिन (तेंदुलकर) और मेरे अन्य साथियों के साथ मैदान पर उतरना पुराने दिनों को फिर से जीने जैसा है।" लीग में भारतीय टीम की कमान सचिन तेंदुलकर संभालेंगे।