दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। युवराज सिंह का बतौर कोच यह पहला असाइनमेंट होगा और वह हेड कोच सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे। 2015 में वह दिल्ली (डेयरडेविल्स) के लिए खेले थे और तब दिल्ली ने उन्हें रिकॉर्ड ₹16 करोड़ में खरीदा था।