यूसुफ पठान के पास क्या सौरव गांगुली लेकर गए थे ममता का मेसेज? पूर्व क्रिकेटर ने दी सफाई
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सौरव से ये मेसेज भिजवाया था कि यूसुफ पठान बहरामपुर सीट छोड़ दें। सौरव ने कहा, "इन रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। मैं आग्रह करता हूं कि मीडिया तथ्यों की जांच करने के बाद रिपोर्ट्स पब्लिश करे।"