महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है, "यदि कोई 'कठपुतली अध्यक्ष' बनाकर ‘बैकसीट ड्राइविंग’ (पीछे से चलाना) होती रहेगी तो फिर पार्टी नहीं बच पाएगी।" उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत है। चव्हाण ने कहा है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो एक वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।