यमुना का पानी प्रधानमंत्री भी पीता हैः केजरीवाल के 'यमुना में ज़हर' वाले दावे पर PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'हरियाणा सरकार ने यमुना में ज़हर मिलाया' वाले दावे पर पलटवार करते हुए कहा है, "यह सिर्फ हरियाणा का अपमान नहीं भारतीयों का अपमान है।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में रहने वाला हर कोई यही पानी पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है।"