यमुना में 'ज़हर' वाले बयान को लेकर हरियाणा के कोर्ट ने केजरीवाल को किया समन
हरियाणा के एक कोर्ट ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'हरियाणा सरकार ने यमुना में ज़हर मिलाया' बयान के लिए उन्हें समन किया और 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बयान को लेकर चुनाव आयोग भी केजरीवाल को नोटिस भेज चुका है।