यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीज़र में बोल्ड सीन पर बवाल के बीच वायरल हुआ उनका पुराना इंटरव्यू

अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीज़र में बोल्ड सीन को लेकर बवाल के बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ है। उन्होंने कहा था कि वह ऐसा कोई सीन नहीं कर सकते जिसे वह माता-पिता के सामने देखने में असहज हों। 'आप' की महिला विंग ने इस सीन को लेकर कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।