इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गुरुवार को वनडे में डेब्यू कर रहे भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट का शानदार कैच लिया। डकेट के हवा में शॉट मारने पर मिडविकेट पर खड़े यशस्वी जायसवाल ने गेंद की दिशा को भांपकर तेज़ी से बॉउंड्री की ओर दौड़ लगाते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया।