inshorts

यहां आम आदमी नहीं, माफिया सुरक्षित हैं: बिहार में ASI की हत्या पर पप्पू यादव

मुंगेर (बिहार) में एएसआई की हत्या किए जाने को लेकर पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "बिहार में आम आदमी नहीं, माफिया और अपराधी सुरक्षित हैं क्योंकि उन्हें संरक्षण दिया जाता है।" गौरतलब है, दो दिन पहले अररिया में भी एक एएसआई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।