स्वीडन स्थित 'डिस्गस्टिंग फूड म्यूज़ियम' में दुनियाभर के 80 सबसे घटिया और वाहियात खाने रखे हैं। एक महिला ने म्यूज़ियम का वीडियो शेयर कर बताया कि लोग इन अतरंगी खानों को चख सकते हैं और उन्हें एंट्री के समय ही वॉमिट बैग दिया जाता है। म्यूज़ियम में पेरू का कुई, चीन का स्टिंकी टोफू, स्वीडन का स्ट्रॉमिंग आदि मिलता है।