दिल्ली चुनाव की मतगणना में बीजेपी को मिली बढ़त पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है, "यह प्रचंड विजय है।" उन्होंने कहा, "मैं 'आप' के लिए इसे अस्तित्व के संकट का दौर मानता हूं। पूरी पार्टी नकारात्मक एजेंडे पर काम करती रही है। इससे उसे (आप) भविष्य में दूसरी इकाइयों में नुकसान झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।"